Patrakar Priyanshi Chaturvedi
मुंबई| करण जौहर की हॉरर फिल्म 'रूही अफजाना' की रिलीज डेट में नया बदलाव हुआ है। फिल्म की रिलीज डेट बढ़ा दी गई है। 17 अप्रैल को रिलीज होने वाली फिल्म 'रूही अफजाना' की रिलीज डेट बदलकर अब 5 जून कर दी गई है। इससे पहले फिल्म का टायटल 'रूही अफ्जा 'से बदलकर 'रूही अफजाना' किया गया था। फिल्म 'रूही अफजाना' में राजकुमार राव और जाह्नवी कपूर मुख्य भूमिका में है। वहीं फिल्म में वरुण शर्मा भी अहम रोल में होंगे। फिल्म के नए रिलीज डेट की जानकारी देते हुए फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने ट्वीट किया-'फिल्म 'रूही अफजाना' अब नई तारीख पर रिलीज होगी। राजकुमार राव, जाह्नवी कपूर और वरुण शर्मा अभिनीत यह फिल्म 5 जून को रिलीज होगी। फिल्म के निर्देशक हार्दिक मेहता है। यह फिल्म दिनेश विजन एवं मृगदीप सिंह लांबा द्वारा निर्मित है। फिल्म को जिओ स्टूडियो द्वारा प्रस्तुत किया जायेगा!'
फिल्म 'रूही अफजाना' में जाह्नवी कपूर डबल रोल में रूही अरोड़ा और अफजाना बेदी के किरदार में नजर आयेंगी। वहीं फिल्म में राजकुमार राव गगन अग्रवाल और वरुण शर्मा चीकू के किरदार में होंंगे। हाल ही में फिल्म का नया पोस्टर जारी हुआ था, जिसमें राजकुमार राव, जाह्नवी कपूर और वरुण शर्मा काफी डरे हुए नजर आ रहे थे। फिल्म के अन्य कलाकारों में पंकज त्रिपाठी और रोनित रॉय भी होंगे। करण जौहर के निर्देशन में बनी यह फिल्म इसी साल 5 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |