
Dakhal News

मुंबई। कंगना रनौत की आगामी फिल्म 'थलाइवी' इन दिनों चर्चा में है। यह फिल्म तमिलनाडु की दिवंगत मुख्यमंत्री 'जयललिता' की बायोपिक है। फिल्म में जयललिता का किरदार कंगना रनौत निभा रही हैं।फिल्म से उनका फर्स्ट लुक पहले ही आउट हो चुका है। वहीं अब फिल्म में एमजीआर के किरदार से भी पर्दा उठ गया है। फिल्म में एमजीआर का किरदार साउथ फिल्मों के अभिनेता अरविन्द स्वामी निभा रहे हैं। फिल्म से उनका फर्स्ट लुक शुक्रवार को जारी किया गया। इसकी जानकारी फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने सोशल मीडिया पर दी। तरण ने ट्वीट किया-'आज एमजीआर की जयंती पर फिल्म 'थलाइवी' से अरविन्द स्वामी का फर्स्ट लुक सामने आया है। फिल्म में कंगना रनौत मुख्य भूमिका में है। यह फिल्म विजय द्वारा निर्देशित है। फिल्म 'थलाइवी' विष्णु इंदूरी और शैलेश आर सिंह द्वारा निर्मित है।
एमजीआर एक तमिल अभिनेता एवं मशहूर नेता थे। उनका जन्म 17 जनवरी, 1917 को हुआ था। जयललिता को राजनीति में लाने और आगे बढ़ाने में एमजीआर की महत्वपूर्ण भूमिका थी। उन्होंने अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (AIADMK) का गठन किया और चुनाव लड़ा। वह 1977 से 1987 तक लगातार 10 सालों तक तमिलनाडु के मुख्यमंत्री रहे थे। एमजीआर का 24 दिसंबर 1987 में निधन हो गया था। आज उनकी जयंती पर फिल्म में उनका किरदार निभा रहे अभिनेता अरविन्द स्वामी ने उन्हें याद करते हुए फर्स्ट लुक शेयर किया हैं।
जयललिता की बायोपिक पर आधारित इस फिल्म में 'जयललिता' के बॉलीवुड सफर से लेकर राजनीतिक सफर तक को दिखाया जायेगा। मुख्यमंत्री बनने के बाद जयललिता को सब 'अम्मा' कहकर सम्बोधित करते थे। फिल्म का नाम तमिल में 'थलाइवी' और हिंदी में 'जया' रखा गया है। इस फिल्म का निर्देशन ए. एल विजय कर रहे हैं।
Dakhal News
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
![]() |