
Dakhal News

बॉलीवुड के पावर ओर चार्मिंग कपल्स के रूप में पहचाने जाने वाले दीपिका और रणवीर अपने पब्लिक डिस्प्ले अफेक्शन की मदद से कईं बार अपने फैन्स को दीवाना करते नजर आते हैं। पांच साल पहले 'राम लीला- गोलियों की रासलीला' के साथ डेटिंग शुरू करने वाले दीपिका और रणवीर ने आखिरकार 14 नवंबर 2018 को इटली में विशेष आयोजन में शादी कर ली। दो दिनों तक चली शादी खूब चर्चे में रही और अब शादी की पहली सालगिरह चर्चा में आ गई है। क्यूंकि दोनों की शादी की पहली सालगिरह का प्लान भी बाहर आया है।
शादी की पहली सालगिरह के लिए बेहद ही स्पेशल प्लान तैयार किया है। दोनों ने ही इसे स्पेशल प्लान के तहत बेहद खूबसूरत और प्राइवेट तरीके से मनाने का फैसला किया है। इसके लिए यह रोमांटिक कपल जल्द ही मुंबई से उड़ान भर कर तिरुपति लैंड होगा। यहां पर भगवान बालाजी और पद्मावती के मंदिरों में दर्शन के बाद यहां से अमृतसर जाएंगे जहां पूरे परिवार के साथ गोल्डन टैम्पिल में आशीर्वाद लेंगे।
दीपिका और रणवीर जल्द ही कबीर खान की फिल्म '83' में नजर आने वाले हैं। फिल्म में रणवीर कपिल देव के रूप में दिखाई देंगे, वहीं दीपिका उनकी पत्नी का किरदार निभाने वाली हैं।
Dakhal News
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
![]() |