Dakhal News
मशहूर एक्टर विजु खोटे आज नहीं रहे
ऐंकर
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता विजू खोटे का अठत्तर साल की उम्र में निधन हो गया है फिल्म शोले में कालिया के किरदार से मशहूर हुआ फिल्मी दुनिया का ये रोशन चिराग हमेशा के लिए बुझ गया है | विजू खोटे लंबे समय से बीमार चल रहे थे आज सुबह उन्होंने अपने मुंबई के घर में आखिरी सांसें लीं |
'शोले' के दो मिनिट के सीन को यादगार बनाने वाले एक्टर विजु खोटे का सोमवार को निधन हो गया ... उन्हें जीवनभर 'कालिया' के रोल के लिए पहचाना गया जो उन्होंने ब्लॉकबस्टर फिल्म 'शोले' में निभाया था | विजु ने पहली बार बड़े परदे पर फिल्म 'या मालिक' में काम किया था | उन्नीस सौ चौंसढ़ की इस फिल्म से करियर शुरू करने के बाद वे 'शोले', 'कुर्बानी', 'कर्ज', 'नगीना', 'कयामत से कयामत तक' जैसी कई फिल्मों में नजर आए | उन्होंने 'अंदाज अपना अपना' में भी बढ़िया रोल किया था | विजु ने सलीम-जावेद की लिखी 'शोले' में यह मशहूर लाइन कही थी 'सरदार मैंने आपका नमक खाया है' |
इसी तरह 'अंदाज अपना अपना' में उनका डायलॉग 'गलती से मिस्टेक हो गया' खूब पसंद किया गया था | 90 के दशक में उन्होंने टीवी पर 'जबान संभाल के' में भी काम किया था | विजु खोटे की बहन शोभा खोटे भी फिल्मी दुनिया में जाना-माना नाम है | विजु के खात में 300 से ज्यादा फिल्में हैं | इनमें मराठी फिल्में भी शामिल हैं | विजु को आखिरी बार 2018 की फिल्म 'जाने क्यूं दे यारों' में काम किया था | आखिरी दौर में उन्होंने रोहित शेट्टी की 'गोलमाल 3', 'अतिथि तुम कब जाओगे', 'अजब प्रेम की गजब कहानी' में काम किया था |
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |