Patrakar Priyanshi Chaturvedi
पटना के गाँधी मैदान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर हमला बोला और महागठबंधन को भी निशाने पर लिया। पीएम मोदी नेकहा वोट लेकर भूल जाने वालों को अब देश पहचान गया है। परिवार की राजनीति करने वालों के पास मोदी को गाली देने के अलावा कोई काम नहीं बचा है। विपक्ष में मोदी को गाली देने का कम्पटीशन चल रहा है। ये वो लोग हैं जिन्हे सेना पर भरोसा नहीं हैं ये सेना की सर्जिकल स्ट्राइक पर सबूत मांगते है।
पीएम मोदी ने कहा मैं एक बार फिर आप लोगों के बड़ी संख्या में यहां आने के लिए धन्यवाद देता हूं। भारत माता की जय।पीएम मोदी: यह नियत-नियत का फर्क है। मैं देश को आगे बढ़ाने में लगा हूं और वो मुझे विकास के रास्ते से हटाना चाहते हैं। वो कहते हैं आओ मिलकर मोदी को खत्म करें, मैं कहता हूं आओ मिलकर आतंकवाद को खत्म करें। वे कहते हैं आओं मिलकर मोदी को खत्म करें, मै कहता हूं सब मिलकर गरीबी, भ्रष्टाचार को खत्म करें।
पीएम ने कहा क्राउन प्रिंस ने हमारे आग्रह पर भारतीय कैदियों के साथ सकारात्मक रुख अपनाया और सैकड़ों कैदियों को रिहा किया। हमारे आग्रह पर क्राउन प्रिंस ने हज को कोटा बढ़ाया। ऐसा सिर्फ दुनिया में भारत के साथ ही हुआ है। कांग्रेस ने लंबे समय तक देश पर राज किया, लेकिन पहले ऐसा क्यों नही हुआ, इसका जवाब कांग्रेस को देना चाहिए। अब भारत अपने वीर जवानों के बलिदान पर चुप नहीं बैठता है चुन-चुनकर बदला लेता है। इस्लामिक देशों की कांफ्रेंस में भारत को बुलवाया गया और उसकी बात को सुना गया।
पीएम मोदी ने कहा उनकी बातों पर पाकिस्तान में लोगों के चेहरे खिल उठे हैं। क्या पाकिस्तान में ताली बजे ऐसा पाप करना चाहिए क्या? हमारे वीर जवानों के पराक्रम पर संदेह कर रहे हैं। पहले सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत मांग रहे थे अब फिर से वही काम वह कर रहे हैं। कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों के नेता ऐसी बाते कर रहे हैं जिससे देश के दुश्मनों को फायदा हो रहा है। महामिलावट के घटक अपने लिए जीते हैं उनको देश की परवाह नहीं है। जब देश की सेना आतंक को कुचलने में जुटी है ऐसे समय में देस के अंदर कुछ लोग देश की आवाज को सेना के हौंसलों को पस्त करने में लगे हुए हैं।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |