
Dakhal News

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास के बीच बढ़ती दोस्ती पिछले कुछ समय से सुर्ख़ियों में है। प्रियंका ने माना है कि वो शादी करना चाहती हैं लेकिन समय आने पर। जहां तक निक की बात है वह प्रियंका की खूबसूरती के साथ उनकी इंटेलिजेंस पर भी फिदा हैं।
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार निक ने कहा कि प्रियंका के तरफ कोई भी आसानी से आकर्षित हो सकता है। इस बात की भी चर्चा है कि ये दोनों जल्द ही एक म्यूजिक अलबम में भी साथ दिख सकते हैं। इसमें निक के साथ प्रियंका भी आवाज देंगी।
दरअसल हाल में भी प्रियंका ने निक की भारत यात्रा को लेकर कहा कि 'हमें एक-दूसरे को करीब से जानने का मौका मिला और मुझे लगता है कि उनके साथ बीता वक्त कमाल का था। उन्हें भी यहां अच्छा लगा। दोनों ने बढ़िया वक्त बिताया।'
प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि अगर वह शादी करती भी है तो भी नारीवाद के प्रति उसकी सोच पर कोई असर पड़ने वाला नहीं है। प्रियंका ने कहा कि वो शादी करेंगी। हालांकि इसके लिए जब उपयुक्त समय आएगा तभी वो ऐसा कर पाएंगी। प्रियंका ने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि शादी करने से आप छोटे या बड़े बन जाते हो।
प्रियंका खुद को सुपर रोमांटिक कहती हैं। वो कहती हैं कि वो बहुत ही भावुक हैं और सोचती भी हैं कि हां क्यों नहीं। जब आप किसी से प्यार करते हो या किसी की इतनी केयर करते हो कि उसे स्पेशल फील करवाना चाहते हो तो ये ज़िन्दगी की सबसे अहम् और बड़ी बात होती है।
कुछ ही दिन पहले मुंबई में हुए वोग ब्यूटी अवार्ड में जब कंगना रनौत से प्रियंका चोपड़ा की सगाई को लेकर प्रश्न पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अभी कुछ दिनों पहले ही उनकी प्रियंका चोपड़ा से बात हुई है और वह इस बात को लेकर बहुत ही उत्साहित और खुश लग रही थीं। कंगना रनौत ने कहा,'कुछ दिनों पहले मेरी प्रियंका चोपड़ा से बात हुई मैंने उन्हें बधाई दी।
Dakhal News
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
![]() |