परमाणु पर संजू का कोई असर नहीं
परमाणु पर संजू का कोई असर नहीं

 

'परमाणु' का छठा वीकेंड कमाल का रहा है। इतनी कम जगह लगी होने के बावजूद जॉन अब्राहम की इस फिल्म ने 45 लाख रुपए बीते तीन दिन में जमा किए। बड़ी बात यह है कि 'संजू' के रिलीज होने के बाद भी यह फिल्म कमा रही है।

चौथे हफ्ते के रिस्पॉन्स को देखते हुए सिनेमाघरों ने इसके शो बढ़ाए गए थे और पांचवें हफ्ते में 331 स्क्रीन्स पर यह चल रही थी। अब यह और कम जगह पर दिखाई जा रही है। इसकी कुल कमाई 65.36 करोड़ रुपए हो गई है।

जॉन की सोलो हिट्स की बात करें तो यह उनकी सबसे बड़ी हिट है। यह निर्माताओं के लिए फायदे का सौदा बन गई है। जॉन की फिल्म की लागत करीब 30 करोड़ रुपए थी। प्रचार और प्रिंट पर 5 करोड़ रुपए खर्च हुए। 35 करोड़ में बनी फिल्म को सेटेलाइट, डिजिटल, म्यूजिक और ओवरसीज राइट्स से ही 27 करोड़ मिल गए थे।

लगभग 1935 स्क्रीन्स पर यह फिल्म रिलीज हुई थी। इसने पहले दिन 4.82 करोड़ की कमाई की। शनिवार को इसे 7.64 करोड़ मिले। संडे के दिन इसकी कमाई 8.32 करोड़ रही। टिकट खिड़की से पहले वीकेंड पर 20.78 करोड़ मिले।

अच्छी बात यह है कि फिल्म देश के प्रति जबरदस्त गर्व महसूस करवाने में सफल हुई है। समीक्षाओं में इसे चार-चार स्टार दिए जा रहे हैं। तारीफों के दम पर यह 'राजी' साबित हो रही है। यहां बता दें कि जॉन इसमें सेना का हिस्सा नहीं हैं। वे परमाणु परिक्षण के लिए पीएमओ की तरफ से पोखरण भेजे जाते हैं और असंभव-सा यह काम कर दिखाते हैं।

साफ-सुथरी फिल्म है इसलिए परिवारों की भीड़ यहां है। बच्चों को भी इसे देखने में मजा आएगा। बता दें कि यह फिल्म देर से रिलीज हो पाई है। निर्माताओं में झगड़ा इस कदर बढ़ा कि इसकी प्रचार सामग्री तक वापस ले ली गई थी। यूट्यूब से इसका ट्रेलर भी गायब हो गया था। पिछले साल जुलाई में निर्माताओं ने इस फिल्म में डायना पेंटी का लुक जारी करके प्रचार की शुरूआत की थी। इस फिल्म को जॉन अब्राहम और Kriarj एंटरटेनमेंट मिलकर प्रोड्यूस कर रहे थे। झगड़ा भी इन दोनों में शुरू हुआ।

इस फिल्म के लिए प्रचार की पूरी प्रक्रिया दोहराई गई। इसका नया टीजर काफी प्रभावी बना है। इसे देखकर फिल्म के प्रति उत्सुकता बढ़ती है। बोमन ईरानी की आवाज में टीजर में यह कहानी सुनाई जा रही है। अटल बिहारी बाजपेई की सरकार के दौरान भारत में किस तरह परमाणु परीक्षण की कहानी लिखी गई थी, इसकी भूमिका टीजर में साफ होती है। जॉन को डेशिंग लुक में यहां देखा जा सकता है।

इसके डायरेक्टर अभिषेक शर्मा हैं, जो पॉलिटिकल कॉमेडी फ़िल्म 'तेरे बिन लादेन' बना चुके हैं। 'परमाणु' 8 दिसंबर को रिलीज़ की जानी थी, फिर इसकी तारीख दो बार बदली। इसकी पटकथा साइविन क्वेडरस और संयुक्ता चावला शेख ने लिखी है।

 

Dakhal News 2 July 2018

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.