अपनी बायोपिक संजू में दिखेंगे संजय दत्त
sanju

 राजकुमार हिरानी की फिल्म 'संजू' कल रिलीज हो रही है। फिल्म के लिए उत्सुकता चरम पर है। एेसे में अब इससे जुड़ी वो बातें भी बाहर आने लगी हैं जो अभी तक छुपी हुई थीं।

यह तो शुरू से कहा जा रहा था कि संजय दत्त की बायोपिक में खुद संजय भी दिखेंगे लेकिन मेकर्स ने इस बारे में नहीं बताया कि यह कब और किस सीन में होगा। अब उस सीन की तस्वीर सामने आई है जिसमें असली और नकली 'संजू' साथ में नजर आ रहे हैं।

अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह सीन किसी स्पेशल गाने का है। जो या तो फिल्म की शुरुआत में रखा गया होगा या अंत में।

पहले दिन इस फिल्म को तगड़ी कमाई मिलने वाली है, क्योंकि सिनेमाघरों ने चार दिन पहले से बुकिंग शुरू कर दी है। पहले दिन के तमाम शो की बुकिंग पर नजर डाले तो हर शो में गिनी-चुनी सीट्स ही शेष हैं।

इस लिहाज से लग रहा है कि पहले दिन 35 करोड़ रुपए जेब में आ सकते हैं। अगर एेसा होता है तो यह सलमान की ही फिल्म 'टाइगर जिंदा है' का अॉलटाइम रिकॉर्ड तोड़ देगी है। सलमान की फिल्म ने पहले दिन 34.10 करोड़ रुपए पहले दिन कमाए थे, लेकिन ध्यान रहे कि यह छुट्टी का दिन नहीं था।

इसे बिना किसी शक के साल 2018 की सबसे बड़ी रिलीज कहा जा सकता है। अब यह सबसे बड़ी रिलीज है तो सबसे बड़ी ओपनिंग की अपेक्षा भी इसी से होगी।

माना जा रहा है कि इस फिल्म को अभूतपूर्व ओपनिंग मिल सकती है। पहले दिन की कमाई के मामले में इस साल सलमान की फिल्म 'रेस 3' टॉप पर है। इस फिल्म ने दस दिन पहले 29.17 करोड़ रुपए से ओपनिंग ली थी।

'संजू' की सबसे बड़ी ओपनिंग का इंतजाम फॉक्स स्टार स्टूडियोज ने भी कर रखा है। यह प्रोडक्शन हाउस इसे 4100 से ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज कर रहा है। इतनी तादाद पर यह फिल्म 40 करोड़ तक कमा सकती है।

फिल्म की लंबाई पौने तीन घंटे की है। इस वजह से शो कम ही रहेंगे। एक दिन में एक स्क्रीन पर 5 शो की गुंजाइश बनती है। इसलिए टिकट महंगे हो सकते हैं। यह भी संभावना है कि यह ज्यादा दिनों तक चले और एक स्तर पर रोज कमाई करती रहे।

हाल ही में इसका नया टीजर रिलीज हुआ है। इसमें रणबीर कपूर को 'मुन्नाभाई' के अंदाज में देखा जा सकता है।संजय दत्त स्टारर फिल्म 'मुन्नाबाई एमबीबीएस' के एक सीन को इस टीजर में दिखाया गया है। वाकई रणबीर का बदलाव कमाल का है।

इसमें आवाज संजय दत्त की ही है। जबकि ट्रेलर में रणबीर को संजय के अंदाज में बोलते हुए देखा गया था।

पिछले दिनों ही इसका ट्रेलर रिलीज हुआ था। संजय दत्त इसमें अपनी कहानी खुद सुना रहे हैं। दीया मिर्जा, मनीषा कोइराला, अनुष्का शर्मा सबकी झलक इसमें दिख रही है। रणबीर कपूर सब पर भारी हैं। अब ठीक एक महीने बाद यह फिल्म भी रिलीज हो जाएगी।

इससे पहले फिल्म के पोस्टर्स के जरिए माहौल तैयार किया जा रहा था। पिछले दिनों परेश रावल जो कि फिल्म में सुनील दत्त का किरदार निभा रहे हैं, उनकी तस्वीर सामने आई। फिर सोनम कपूर के साथ वाली तस्वीर भी दर्शकों के सामने थी। फिर एक पोस्टर में रणबीर कपूर और विक्की कौशल के साथ नजर आ रहे हैं। विक्की कौशल फिल्म में रणबीर कपूर के दोस्त का किरदार निभा रहे हैं।

 

Dakhal News 28 June 2018

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.