Dakhal News
27 April 2024सूफी गायकी की मशहूर जोड़ी वडाली बंधुओं के प्यारे लाल वडाली का निधन हो गया है। वे 75 साल के थे। वे इस जोड़ी के पूरणचंद वडाली के छोटे भाई थे। प्यारे लाल कुछ समय से बीमार चल रहे थे, जिसके बाद शुक्रवार को हार्ट अटैक से उनकी मौत हुई।
प्यारे लाल को गुरुवार को अमृतसर के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती किया गया था। पूरणचंद वडाली के बेटे लखविंदर वडाली ने उनके निधन की पुष्टि की है।
वडाली बंधुओं ने जालंधर के हरबल्लाह मंदिर से गायकी की शुरुआत की थी। इस जोड़ी को गायकी के अंदाज काफिआं, गजल और भजन के लिए जाना जाता है। पंजाबी सूफी संगीत में इस जोड़ी का बड़ा नाम है।
इस जोड़ी ने संगीत की दुनिया में अपनी जादुई आवाज का लंबे समय तक जादू बिखेरा। कई लोग उन्हें 'तनु वेड्स मनु' के गाने 'रंगरेज' से भी जानते हैं। 'मौसम' में उनका गाया 'एक तू हूी तू' भी काफी मशहूर हुआ था। बता दें कि पूरणचंद वडाली को पदमश्री सम्मान से भी सम्मानित किया गया है।
Dakhal News
9 March 2018
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.
Created By: Medha Innovation & Development
|