Patrakar Priyanshi Chaturvedi
अभिनेता आमिर खान की फिल्म 'तारे जमीन पर' का क्यूट बच्चा दर्शील सफारी तो आप सभी को याद ही होगा। जी हां, वही 'ईशान नंद किशोर अवस्थी'। अब वो बच्चा बड़ा हो चुका है और जल्द ही आपको 'हैरी पॉटर' के रूप में नजर आने वाला है।
दरअसल, मशहूर अंग्रेजी उपन्यास पर बनी फिल्म हैरी पॉटर के फैंस पूरी दुनिया में मौजूद है। भारत में भी हैरी पॉटर के दीवानों की कमी नहीं, यही कारण है कि एंड पिक्चर्स के साथ हुए एक करार के अनुसार अब भारत में हैरी पॉटर की टीवी सीरीज बनाई जाएगी। इस सीरीज में दर्शील सफारी हैरी पॉटर का किरदार निभाते नजर आएंगे।
लेखिका जेके रोलिंग के उपन्यास पर बनी फिल्म सीरीज हैरी पॉटर में मुख्य किरदार डैनियल रैडक्लिफ ने निभाया था। हैरी पॉटर एंड द सॉर्सेरर्स स्टोन फिल्म के साथ इस टीवी सीरीज का प्रसारण 17 अक्टूबर से होगा।
हर आम बच्चे की तरह दर्शील खुद हैरी पॉटर के बहुत बड़े फैन हैं। दर्शील ने ये भी बताया कि बचपन में उनके पास हैरी पॉटर की पेंसिल, छड़ी और स्कूल बैग भी था। आगे बात करते हुए उन्होंने कहा कि, ''हर अभिनेता का एक ड्रीम कैरेक्टर होता है। हैरी पॉटर की तरह जादूगरी के स्कूल में पढ़ना मेरा बचपन का सपना था। मुझे उम्मीद थी कि किसी दिन 'हैरी पॉटर' भारत में भी बनेगा और वो किरदार मैं ही निभाउंगा।''
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |