Dakhal News
करीना कपूर अपनी हेल्थ को लेकर हमेशा सजग रहती हैं। उन्होंने ने ही बॉलीवुड में साइज़ ज़ीरो का ट्रेंड शुरू किया था। करीना कपूर ने प्रेग्नेंसी के दौरान क्या क्या किया अब इसका भी राज़ खुल गया है।
करीना कपूर और उनकी न्यूट्रीशियन रुजुता दिवेकर का बहुत पुराना साथ है। करीना के फिटनेस के पीछे उन्हीं का हाथ है। वो दोनों अपने फैंस के लिए फेसबुक पर आईं और इस दौरान तैमूर अली खान के जन्म से पहले और बाद के कई राज़ खुले। करीना ने प्रेग्नेंसी के दौरान ऐसी कोई अफ़रा-तफ़री नहीं दिखाई थी , जिसमें खाने-पीने से जुड़े कई सारे डूज़ एंड डोन्ट्स थे।
करीना ने देसी घी खाने से परहेज़ नहीं किया और बताया कि अब सात महीने के हो चले तैमूर को भी वो जल्द ही देसी घी खिलाना शुरू करने वाली है। करीना ने बताया कि खाने पीने के मामले में कोई कोम्प्रोमाईज़ नहीं कर सकतीं।
इस दौरान जब ये पूछा गया कि तैमूर जैसा हृष्ठ-पुष्ठ बच्चा हो इसके लिए क्या करें , करीना ने बताया " खूब सारा घी खिलाओ और पास्ता भी।" क्या सैफ अली खान भी खाना बनाते हैं? इस पर करीना कहती हैं - हां , पास्ता। वो साथ में फिल्म शेफ में अपने किरदार की तैयारी भी कर लेते थे। बच्चे के जन्म के बाद जिम जाने में कोई कोताही नहीं करीना कपूर ने तैमूर के जन्म के 50 दिनों बाद ही जिम जाकर कसरत करनी शुरू कर दी थी। " मैं कैलोरी घटाने जिम नहीं जाती थी, बल्कि इसलिए कि मुझे ' फील-गुड़' मिलता था।''
करीना प्रेग्नेंसी के बाद भी ग्लो कर रही हैं। राज़ बताती हैं - "तैमूर की वजह से आजकल सुबह जल्दी उठना पड़ता है। इससे उसके साथ और समय मिल जाता है। जल्दी सोने और जल्दी उठने की वजह से पिछले छह महीनों में बहुत सारा वजन कम कर लिया है। रात को साढ़े 10 तक सो जाती हूं और साढ़े सात बजे उठ जाती हूं।"
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |