
Dakhal News

तीन मिनी ट्रेलर्स के बाद अब शाहरुख़ खान ने अपनी अगली फिल्म 'जब हैरी मेट सेजल' का पहला गाना जारी कर दिया है। इम्तियाज़ अली की इस फिल्म का ये गाना मस्ती भरा है। इसमें शाहरुख खान अपने एब्स दिखाते भी नजर आ रहे हैं।
मीठी-सी छेड़छाड़ और बढ़ते प्यार के एहसास के बीच इस गाने में शाहरुख़ और अनुष्का एकदम मस्त कर नाचे हैं। इसमें शाहरुख़ खान ने पंजाब के गायकों के बारे में भी बताया है।
हैरी सेजल से कहता है " पता है पंजाब के सिंगर ऊँचे आवाज में क्यों गाते है? इसलिए क्योंकि वे किसान होते है और खेतों में ट्रैक्टर चला रहे होते है। उन्हें उनकी आवाज ट्रैक्टर से ऊंची रखनी होती है।"
खूबसूरत विदेशी लोकेशंस पर फिल्माए गए इस गाने को सुनिधि और शाहिद माल्या ने अपनी आवाज़ दी है। इस गाने के बोल इरशाद कामिल ने लिखे हैं और संगीत प्रीतम का है।
चार अगस्त को रिलीज़ हो रही जब हैरी मेट सेजल के इस गाने के लॉन्च के लिए शाहरुख़ आज अहमदाबाद पहुंचे थे। जहां वो कई असली सेजल से भी मिले। पहले चर्चा थी कि इस फिल्म का नाम 'द रिंग' होगा, लेकिन दस दिन पहले हुई घोषणा में इसका नया नाम सामने आया।
Dakhal News
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
![]() |