Patrakar Priyanshi Chaturvedi
प्रियंका चोपड़ा न्यूयॉर्क छोड़ने पर भावुक हो गई हैं। अधिकारिक तौर पर प्रियंका के पास अब न्यूयॉर्क में केवल आखिरी सप्ताह बचा हुआ है। इसके बाद उन्हें शहर से विदाई लेनी है। ऐसे में वह इस वक्त अपना सामान पैक कर रही हैं और न्यू यॉर्क छोड़ने पर काफी दुखी भी हैं।
पीसी ने सोशल मीडिया पर अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए लिखा, 'घर से पैकिंग करना भावनाओं के साथ लड़ने जैसा है। बहुत सारी चीजें बाहर आ जाती हैं, जो आपको याद भी नहीं होंगी। न्यूयॉर्क सिटी में आखिरी आधिकारिक हफ्ता... अगली बार आने तक...।'
दरअसल प्रियंका पिछले एक सप्ताह से काम के सिलसिले में न्यूयॉर्क में थीं। लेकिन अब वह भारत वापस आने की तैयारी में हैं। ऐसे में भारत आने के बाद प्रियंका जल्द ही बॉलीवुड की तरफ अपना रुख कर सकती हैं।
उल्लेखनीय है कि इंटरनेशनल प्रोजेक्ट में व्यस्त होने की वजह से प्रियंका लंबे समय से बॉलीवुड से दूर हैं। हालांकि इस दौरान उन्होंने क्षेत्रीय फिल्म निर्माण में एक नई पारी शुरू की है, लेकिन वह बॉलीवुड में लंबे समय से गायब है। ऐसे में भारत वापस आने पर वे बॉलीवुड में भी फिल्म साइन कर सकती हैं।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |