Dakhal News
बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर की फिल्म 'हसीना - द क्वीन ऑफ मुंबई' का प्रचार तेज हो गया है। पिछले महीने फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज हुआ था। अब श्रद्धा कपूर की एक तस्वीर जारी हुई है जिसमें वे फिल्मी भाई दाउद इब्राहिम के साथ नजर आ रही हैं।
बता दें कि यह फिल्म अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद इब्राहिम की बहन हसीना पारकर पर केंद्रित हैं। श्रद्धा कपूर ने इसमें लीड रोल निभाया है। फिल्म में दाउद इब्राहिम का किरदार सिद्धांत कपूर निभा रहे हैं जो कि रियल लाइफ में भी श्रद्धा के भाई है। फिल्म में हसीना पारकर और दाउद के रिश्ते की बात की गई है। भाई-बहन का यह रिश्ता बहुत मजबूत माना जाता था।
श्रद्धा ने फिल्म का पहला पोस्टर शेयर किया है। फैन्स को श्रद्धा का यह लुक निश्चित रूप से चौंकाएगा। कारण कि इससे पहले कभी भी श्रद्धा इस लुक में नजर नहीं आई हैं।
फिल्म का निर्देशन अपूर्व लाखिया कर रहे हैं। 'हसीना' की रिलीज डेट 14 जुलाई 2017 तय की गई है। हाल ही में यह खबर आई थीं कि शूटिंग के दौरान श्रद्धा कपूर और उनके भाई सिद्धांत कपूर बेहद इमोशनल हो गए थे।
यह सबकुछ देखकर सेट पर मौजूद लोग भी हैरान रह गए थे। इस कारण शूटिंग को भी आधे घंटे के लिए रोकना पड़ा था। यह दर्शाता है कि फिल्म में इस बार फैन्स के लिए कुछ खास होने वाला है।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |