Dakhal News
फिल्ममेकर महेश भट्ट को अज्ञात व्यक्ति ने धमकी दी है। इसमें इस शख्स ने भट्ट से कहा है कि अगर उसे 50 लाख रुपए नहीं दिए गए तो वो भट्ट की बेटी आलिया और पत्नी सोनी को जान से मार देगा। इस बारे में महेश भट्ट ने पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई है।
जानकारी के मुताबिक इस मामले में बुधवार को शिकायत दर्ज कराकर भट्ट परिवार के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। महेश भट्ट ने ट्विटर पर मुंबई और यूपी पुलिस का शुक्रिया भी अदा किया है।
सूत्र ने बताया, 'एक व्यक्ति, जो खुद को किसी गैंग का मुखिया कह रहा था। उसी ने महेश भट्ट से 50 लाख रुपए की मांग की है। शुरुआत में तो महेश भट्ट ने इसे मजाक समझ लिया था। बाद में उस शख्स ने महेश भट्ट को व्हाट्सऐप पर मैसेज भेजकर कहा कि वो इस धमकी को हल्के में न लें।'
खबरी ने कहा, 'धमकी देने वाले व्यक्ति ने महेश भट्ट से कहा, 'अगर तुम पैसे नहीं दोगे तो मैं तुम्हारी बेटी आलिया और पत्नी सोनी पर कई राउंड गोलियां चलाऊंगा।'
खबर के मुताबिक आरोपी को यूपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मुंबई और यूपी पुलिस ने आरोपी के फोन को ट्रेस करके पकड़ा गया। जानकारी के मुताबिक यह घटना 26 फरवरी की है।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |