Patrakar Priyanshi Chaturvedi
अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने कहा कि समाज को आज जिस चीज की सबसे ज्यादा जरूरत है, वह लैंगिक समानता है और उन्हें लगता है कि जल्द ही चीजें बेहतर होंगी।
उन्होंने कहा, ‘‘हम यहां सबसे कहनेे आए हैं कि लड़की और लड़की में भेदभाव या पक्षपात ना करें। लैंगिक समानता आज के समय में सबसे जरूरी है। हम बराबरी के स्तर पर पहुंचने से काफी दूर हैं। लेकिन आज महिलाएं हर क्षेत्र में अच्छा कर रही हैं और चीजें धीरे धीरे बदल जाएंगी।’’
सोनाक्षी ने साथ ही कहा कि चाहे वह खेल हो, व्यापार हो या फिल्म उद्योग हो, लैंगिक भेदभाव हर जगह मौजूद है। अभिनेत्री मुम्बई में विस्पर के ‘लाइक अ गर्ल’ अभियान के मौके पर संवाददाताओं से बात कर रही थी। इस अभियान का उद्देश्य लड़कियों को अपना सर्वश्रेष्ठ करने के लिए प्रोत्साहित करना है।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |