अर्जुन कपूर की पार्टी और उनकी सफाई
arjun kapur

 

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर ने उन रिपोर्ट्स को खारिज किया है जिसमें 'हाफ गर्लफ्रेंड' के सेट पर उनके गैर-प्रोफेशनल रवैये की बात की गई थी। अर्जुन का कहना है कि इस तरह का प्रयास उनकी छबि को खराब करने के लिए किया जा रहा है। हाल ही में सुनने में आया था कि अर्जुन कपूर और फिल्म निर्देशक मोहित सूरी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। कथित तौर पर अर्जुन ने एक पार्टी के लिए एक लाख रुपए प्रति दिन के हिसाब से खर्चा कर दिया था।

जब एक इवेंट में अर्जुन से इस बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा 'कोई तो है जो मुझसे परेशान है। किसी को मुझसे जलन हो रही है। शायद इसलिए मेरी छवि  को इस तरह से पेश किया जा रहा है।' अर्जुन ने बताया 'यदि मैं प्रोफेशनल ही ना होता तो वो फिल्म अब तक पूरी नहीं हो पाती। दूसरा मेरे पिता को इंडस्ट्री में बेहतरीन प्रोड्यूसर के तौर पर जाना जाता है। ऐसे में क्या यह संभव है कि मैं किसी और प्रोड्यूसर को मुश्किल में डाल दूं। या फिर कहूं 'ये लो देख लो रुपए का बिल'।'

फिल्म की शूटिंग के बाद हर रात होने वाली पार्टी का बिल एक लाख रुपया प्रति दिन था। जो कि अर्जुन कपूर के द्वारा दी जा रही थी। इसे लेकर सूरी और कपूर के बीच कहासुनी भी हुई थी। अर्जुन ने कहा 'मैं इस सवाल का जवाब देना चाहूंगा। हालांकि मैं इस तरह की बातों पर कुछ भी कहने से बचता हूं फिर भी कहूंगा। मैं एक प्रोड्यूसर का बेटा हूं। मैं जब आउटडोर शूटिंग कर रहा था तब मेरी दादी मां की तबीयत ठीक नहीं थी। आप सब आए जब वो जा चुकी थीं। मैं तब भी आउटडोर शूटिंग कर रहा था।'

अर्जुन ने बताया 'यदि मैं पीने और खाने में एक लाख रुपए बरबाद कर रहा हूं तो निश्चित रूप से इसके बाद मुझे कोई फिल्म नहीं मिलना चाहिए। मैं हर चौथे दिन दिल्ली से मुंबई और मुंबई से दिल्ली के लिए सफर कर रहा था। केवल शूटिंग के लिए।'

अर्जुन ने कहा 'इस महीने मेरा जन्मदिन था। मैं कुछ नहीं करना चाहता था। मगर बालाजी प्रोडक्शन हाउस ने कहा कि हम एक पार्टी देना चाहते हैं। हमने रात 1 बजे तक पार्टी की। इसके बाद हम सभी सुबह 7 बजे शूटिंग पर पहुंच चुके थे। आप चाहे तो इस बात तो दिल्ली हयात में जाकर क्रॉसचेक कर सकते हैं।'

Dakhal News 2 September 2016

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.