रेसलर सुल्तान, बने सलमान
sultan salman
 
 
सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म 'सुल्तान' रिलीज होने के लिए तैयार हैं। यश चोपड़ा के बैनर तले इसका निर्माण किया गया है। साथ में नजर आएंगी अनुष्का शर्मा।
 
अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी यह फिल्म के एक रेसलर की कहानी है। सलमान लीड रोल में नजर आएंगे। साथ में होंगे रणदीप हुडा। रणदीप एक कोच की भूमिका में दिखेंगे।फिल्म के तीन गाने अब तक रिलीज हो चुके हैं। इनमें से दो डांस नंबर और एक रोमांटिक नंबर हैं। फिल्म की रिलीज डेट 6 जुलाई तय की गई है
 
साल की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'सुल्तान' का पहला सॉन्ग लॉन्च कर दिया गया है। यश राज की फिल्म 'सुल्तान' को लेकर फिल्मी गलियारों में हलचल तेज है। प्रमोशन सोशल मीडिया पर रिलीज हो चुका है। इसी फेहरिस्त में यह सॉन्ग लॉन्च किया गाय है। हाल ही में बादशाह के कुछ गीत खासे लोकप्रिय रहे हैं। ऐसे ही एक गीत को विशाल डडलानी, इशिता और शाल्मली खोलगडे ने बादशाह के साथ मिलकर इस एनर्जी से भरे गीत को अपनी आवाज दी है। 'बेबी को बॉस पसंद है' साल 2016 के पॉपुलर सॉन्ग्स में शुमार होने के लिए तैयार हैं।
 
सुपरस्टार सलमान खान और अनुष्का शर्मा पर फिल्माए इस गीत को फराह खान ने कोरियोग्राफ किया है। सुल्तान अली खान (रेसलर) अपने सपनों में आरफा (अनुष्का शर्मा) को रंग-बिरंगे कपड़ों में डांस करते देखता है। यह 'सुल्तान' का पहला सॉन्ग है जिसे रिलीज किया गया है। फिल्म को आदित्य चोपड़ा ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म का लेखन और निर्देशन अली अब्बास जफर ने किया है। 
Dakhal News 1 July 2016

Comments

Be First To Comment....
Advertisement
Advertisement

x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.