महफिल में गले मिले प्रियंका और शाहिद
priyanka chopra
 
 
 
एक समय था, जब प्रियंका चोपड़ा और शाहिद कपूर एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे। मगर बाद में दोनों के रास्‍ते अलग हो गए। कहा जाता है कि प्रियंका ने शाहिद को छोड़ दिया था। इसके बाद दोनों को लंबे समय से एक साथ नहीं देखा गया। मगर हाल ही में स्‍पेन में आयोजित आईफा अवॉर्ड्स में प्रियंका और शाहिद का आमना-सामना हो गया।
 
हालांकि शुरुआत में दोनों ने एक दूसरे को नजरअंदाज करने की कोशिश की। साथ होने के बावजूद एक दूसरे को हाय-हैलो तक नहीं बोला। मगर थोड़ी ही देर बाद उनके बीच ऐसा कुछ हुआ, जिसकी शायद ही किसी को उम्‍मीद हो। 'हिंदुस्‍तान टाइम्‍स' की रिपोर्ट के मुताबिक, अवॉर्ड लेने के बाद जैसे ही प्रियंका स्‍टेज से जा रही थीं, तभी शाहिद और उन्‍होंने सालों के सारे गिले-शिकवे भुलाते हुए एक-दूसरे को गले लगा लिया।
 
वैसे इससे पहले जब शाहिद की फिल्‍म 'उड़ता पंजाब' रिलीज से पहले ही ऑनलाइन लीक हो गई थी, तब प्रियंका ने ट्वीट करते हुए फैंस से इस फिल्‍म को थिएटर में देखने का अनुरोध किया था। इसके बाद शाहिद ने भी ट्वीट करते हुए उनका शुक्रिया अदा किया था। फिलहाल कमाई के मामले 'उड़ता पंजाब' 50 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर चुकी है। वहीं प्रियंका इन दिनों अपने अमेरिकी टीवी शो 'क्‍वांटिको' के दूसरे सीजन में व्‍यस्‍त हैं।
Dakhal News 28 June 2016

Comments

Be First To Comment....
Advertisement
Advertisement

x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.