मध्यप्रदेश में 709 मतदान केन्द्र बढ़े
मध्यप्रदेश में 709 मतदान केन्द्र बढ़े
विधानसभा चुनाव में 53,903 मतदान केन्द्र पर डाले जायेंगे वोट मध्यप्रदेश में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने 709 नये मतदान केन्द्र की मंजूरी दी है। इस प्रकार प्रदेश के 4 करोड़ 60 लाख मतदाता आगामी विधानसभा चुनाव में 53 हजार 903 मतदान केन्द्र में मतदान करेंगे।प्रदेश में सितम्बर 2012 की स्थिति में आयोग द्वारा अनुमोदित मतदान केन्द्र की संख्या 53 हजार 194 थी। मध्यप्रदेश के 763 नये मतदान केन्द्र के प्रस्ताव चुनाव आयोग को भेजे गये थे। इनमें 1500 से अधिक मतदाता होने के कारण 507 तथा दो किलोमीटर से अधिक दूरी होने के कारण 256 मतदान केन्द्र के प्रस्ताव सम्मिलित थे। आयोग ने विभिन्न कारणों से 54 मतदान केन्द्र को समाप्त कर 709 नये मतदान केन्द्र की अनुमति प्रदान की है। इस प्रकार पूर्व में स्वीकृत 53 हजार 194 और नये 709 मतदान केन्द्र को मिलाकर यह संख्या 53 हजार 903 हो गई है।उल्लेखनीय है कि वर्ष 2008 के विधानसभा चुनाव में मतदान केन्द्र 46 हजार 812 और मतदाता 3 करोड़ 62 लाख 77 हजार 826 थी। वर्ष 2009 में हुए लोकसभा निर्वाचन में मतदान केन्द्रों के साथ-साथ मतदाताओं की संख्या में भी वृद्धि हुई। इस दौरान मतदान केन्द्र की संख्या 47 हजार 820 और मतदाताओं की संख्या 3 करोड़ 80 लाख 83 हजार 778 हो गई।इस प्रकार मध्यप्रदेश में लोकसभा निर्वाचन 2009 की तुलना में सितम्बर 2012 तक मतदाताओं की संख्या में 78 लाख 56 हजार 556 की वृद्धि दर्ज की गई। वहीं वर्ष 2008 के विधानसभा चुनाव की तुलना में मतदाताओं की संख्या 96 लाख 62 हजार 506 अधिक है। चुनाव आयोग ने मतदान केन्द्रों के युक्तियुक्तकरण से सभी राजनैतिक दलों को अवगत करवाने के निर्देश मुख्य निर्वाचन प्ादाधिकारी कार्यालय को दिये हैं। मतदान केन्द्रों के युक्तियुक्तकरण से निर्वाचन नामावली (ई.आर.) में भी परिवर्तन करवाने को कहा गया है।[दखल]
Dakhal News 22 April 2016

Comments

Be First To Comment....
Advertisement
Advertisement

x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.