Dakhal News
संजय दत्त की बायोपिक में मान्यता दत्त का रोल करने वाली एक्ट्रेस का भी नाम तय होने की खबर है। इस रोल को एक नामी एक्टर की पत्नी करने वाली हैं।चर्चा है कि इस फिल्म में मान्यता दत्त का रोल नेहा वाजपेई को मिला है। नेहा मशहूर एक्टर मनोज वाजपेई की बीवी हैं।
हाल ही में खबर आई थी कि अनुष्का शर्मा का भी इसमें एक कैमियो है। संजय दत्त की बायोपिक में रणबीर कपूर ही संजय का किरदार निभा रहे हैं। कहा तो यह भी जा रहा है कि अनुष्का ने इस फ़िल्म में अपने केमियो की शूटिंग भी शुरु कर दी है। हालांकि उनका रोल एक मेहमान की तरह है मगर इसे बहुत ही महत्वपूर्ण बताया जा रहा है।
संजय दत्त की जीवनी पर आधारित इस फ़िल्म में परेश रावल, संजय दत्त के पिता सुनील दत्त के किरदार में नज़र आएंगे! फ़िल्म 'पीके' के बाद राजकुमार हिरानी और अनुष्का की बॉन्डिंग काफी अच्छी हो गई है। जब हिरानी ने अनुष्का को इस फ़िल्म में केमियो करने के लिए कहा तो अनुष्का उन्हें मना नहीं कर पाईं! संजय दत्त की इस बायोपिक में सोनम कपूर भी अहम् भूमिका निभाने की चर्चा है।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |