Patrakar Priyanshi Chaturvedi
अगले हफ्ते आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर की फ़िल्म 'ओके जानू' रिलीज़ होना है। इस फिल्म के प्रचार के लिए लगता है सलमान ने भी कमर कस ली है। सलमान ख़ान ने अपनी बॉडी दिखाते हुए आदित्य रॉय कपूर के साथ एक तस्वीर ट्वीट की है।
यह शर्टलेस तस्वीर काफी अाकर्षक है। फिल्म के प्रचार काफी अलग ढंग से किया जा रहा है। इसमें कई सितारों को भी शामिल किया जा रहा है। इसी कड़ी में अब सलमान शामिल हुए हैं।
सलमान ख़ान जब तारीफ करते हैं तो दिल खोल कर करते हैं। उनका यही अंदाज़ उन्हें बॉलीवुड में दिलदार और सबका भाईजान बनाता है। इस बार उन्होंने अपना प्यार आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर पर बरसाया है। सलमान ने एक ट्वीट भी किया है।
सलमान ने अक्षय कुमार, अजय देवगन, शाह रूख, आमिर, रितिक रोशन समेत सभी दिग्गज कलाकारों से आदित्य और उनकी फ़िल्म 'ओके जानू' के प्रमोशन में मदद करने की अपील की है।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |