
Dakhal News

सनी ने दी ट्विटर पर जानकारी
बॉलीवुड के सीनियर एक्टर धर्मेंद्र को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उन्हें पेट में इन्फेक्शन की समस्या थी। इसके बाद उन्हें मंगलवार शाम नानावती हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। बॉलीवुड एक्टर सनी देअोल और हेमा मालिनी ने ट्वीट पर इस बात को फैन्स के साथ शेयर किया है।
सनी ने ट्विटर पर लिखा 'मेरे पिता की हेल्थ को लेकर आप लोगों ने जो सजगता दिखाई उसके लिए आभार। उन्हें फूड पाइजनिंग हो गई थी। वो तेजी से ठीक हो रहे हैं। किसी भी तरह के कयास मत लगाइए।'
धर्मेंद्र की पत्नी और सांसद हेमा मालिनी ने भी ट्विटर पर इससे जुड़ी बात को फैन्स के साथ साझा किया। उन्होंने लिखा 'उनकी स्थिति में सुधार हुआ है। जल्द ही डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।' हेमा ने लिखा 'उनकी तबीयत को लेकर चिंतित सभी लोगों का शुक्रिया।'
धर्मेंद्र का इलाज विशेषज्ञों की निगरानी में चल रहा है। इससे पहले भी पेट में जलन की शिकायत के बाद धर्मेंद्र को हॉस्पिटल में भर्ती कराया जा चुका है। उम्मीद है कि बुधवार को उन्हें डिस्चार्ज भी कर दिया जाए। धर्मेंद्र ने 9 दिसंबर को अपना 81वां जन्मदिन मनाया है।बीते कुछ समय से धर्मेंद्र बड़े परदे पर भी नजर नहीं आए है। फैन्स लगातार उनके स्वास्थ्य की कामना कर रहे हैं।
Dakhal News
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
![]() |