Patrakar Priyanshi Chaturvedi
आप भी हम्मा हम्मा देखिये
जनवरी में एक बार फिर आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर की जोड़ी फिल्म 'ओके जानू' के जरिए फैन्स से रूबरू होगी। इससे पहले ये दोनों 'आशिकी 2' में साथ दिखे थे। इस बार तमिल फिल्म 'ओके कनमनी' की हिंदी रीमेक में नजर आएंगे। इसका निर्देशन शाद अली ने किया है जबकि तमिल फिल्म मणि रत्नम ने बनाई थी।
हाल ही में इस फिल्म का एक गाना रिलीज किया गया। सोशल मीडिया पर इसे खूब पसंद किया जा रहा है। रविवार को फिल्ममेकर करण जौहर ने ट्वीट किया 'हम्मा सॉन्ग जल्द ही 17 मिलियन को छूने वाला है। पार्टी अभी भी जारी है। मंगलवार को फिल्म का टाइटल ट्रेक जारी किया जाएगा।' करण ने इस ट्वीट के साथ श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर को भी हैशटैग किया है।
फिल्म में संगीत एआर रहमान ने दिया है। गीत 'हम्मा हम्मा' इससे पहले फिल्म 'बॉम्बे' में सुनाई दिया था। इस बार इसे नए तरीके से तैयार कर फिल्म में रखा गया है। आपको बता दें कि 'ओके कनमनी' सुपरहिट रही थी। अब इसे हिंदी में बनाया जा रहा है।फैन्स को इंतजार है कि फिल्म के टाइटल ट्रेक है। मेकर्स के मुताबिक इसे मंगलवार को रिलीज किया जाएगा। फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है। इसे भी सोशल मीडिया पर सराहा जा रहा है।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |