रामायण’ में राजा दशरथ बनेंगे अरुण गोविल
  Arun Govil to play King Dasharatha in

 

नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ में अरुण गोविल अब राजा दशरथ के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म के मेकर्स ने उनका नया पोस्टर जारी किया है, जिसमें वह अयोध्या के राजा के रूप में दिखाई दे रहे हैं। खास बात यह है कि अरुण गोविल ने रामानंद सागर की चर्चित टीवी सीरीज ‘रामायण’ में भगवान राम की भूमिका निभाई थी। ऐसे में उनका दशरथ के रूप में फिल्म का हिस्सा बनना दर्शकों के लिए खास आकर्षण का विषय बन गया है। फिल्म में भगवान राम की भूमिका रणबीर कपूर निभा रहे हैं। पोस्टर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर कई दर्शकों ने अपनी प्रतिक्रियाएं दीं और इसे अरुण गोविल की पिछली राम वाली छवि से जोड़कर देखा।

फिल्म के मेकर्स ने पोस्टर के साथ बताया कि अरुण गोविल ने एक पूरी पीढ़ी के लिए राम के किरदार को यादगार बनाया था और अब वह उसी रामायण की दुनिया में राजा दशरथ के रूप में नजर आएंगे। सोशल मीडिया यूजर्स ने उनके नए लुक की तारीफ करते हुए कहा कि दशरथ का किरदार राम से बिल्कुल अलग भावनात्मक स्तर रखता है, जिसमें पिता का प्रेम, वचन निभाने की मजबूरी और परिस्थितियों का दर्द देखने को मिलेगा। फिल्म के पहले गाने ‘जय जय राम’ को 14 सितंबर 2026 को गणेश चतुर्थी के मौके पर रिलीज किया गया था। इसे श्रेया घोषाल और अरिजीत सिंह ने गाया है, जबकि संगीत ए.आर. रहमान ने तैयार किया है। गाने के बोल कुमार विश्वास ने लिखे हैं और फिल्म के म्यूजिक पर ए.आर. रहमान के साथ हॉलीवुड कंपोजर हंस जिमर भी काम कर रहे हैं।

‘जय जय राम’ के वीडियो में भगवान राम और माता सीता के रिश्ते के साथ उनके विवाह के प्रसंग को भव्य अंदाज में पेश किया गया है। गाने में भक्ति और आध्यात्मिक भाव को प्रमुखता दी गई है और पारंपरिक धार्मिक श्लोकों को आधुनिक संगीत के साथ जोड़ा गया है। फिल्म के पहले पार्ट का ट्रेलर भी 30 जुलाई को ब्रह्म मुहूर्त के समय रिलीज किया गया था। ट्रेलर को हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम समेत कई भाषाओं में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर जारी किया गया। दो हिस्सों में बन रही इस फिल्म में रणबीर कपूर के साथ अरुण गोविल का किरदार भी कहानी के अहम हिस्से के तौर पर देखा जा रहा है।

Dakhal News 7 October 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.