करिश्मा तन्ना बनीं मां, गुरु पूर्णिमा पर बेटे को दिया जन्म
Karishma Tanna ,mother; gives birth , son , Guru Purnima

अभिनेत्री करिश्मा तन्ना और उनके पति वरुण बंगेरा शादी के चार साल बाद माता-पिता बन गए हैं। करिश्मा ने 29 जुलाई को गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर बेटे को जन्म दिया। इस खुशखबरी को साझा करते हुए कपल ने सोशल मीडिया पर अपने नवजात बेटे के पैरों की मोनोक्रोम तस्वीर पोस्ट की, जिस पर 'He Is Here' लिखा हुआ था। पोस्ट के साथ उन्होंने लिखा कि उनका सबसे बड़ा आशीर्वाद उनकी जिंदगी में आ चुका है और उन्होंने अपने बेटे का दुनिया में स्वागत किया।

इस खुशखबरी के सामने आते ही फिल्म और टीवी जगत के कई सितारों ने कपल को बधाई दी। अभिनेत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, अभिनेता सोनू सूद, खुशी कपूर, वामिका गब्बी, नेहा धूपिया, सोनल चौहान और कॉमेडियन कीकू शारदा समेत कई सेलिब्रिटीज ने सोशल मीडिया पर शुभकामनाएं दीं। वहीं, फैंस भी लगातार करिश्मा और वरुण को नए सफर की शुभकामनाएं दे रहे हैं।

 
 
Priyanshi Chaturvedi 30 July 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.