सलमान खान की क्रिप्टिक पोस्ट चर्चा में, लिखा- 'सलमान डर गया, जो डर गया वो मर गया'
 Salman Khan, Salman got scared,  dies.

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने देर रात इंस्टाग्राम पर अपनी दो शर्टलेस तस्वीरें साझा करते हुए एक क्रिप्टिक पोस्ट लिखी। जिम में खिंची इन तस्वीरों के साथ उन्होंने कैप्शन दिया, "सलमान डर गया... जो डर गया वो मर गया।" पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई और कुछ ही घंटों में इसे 13 लाख से अधिक लाइक्स मिले। हालांकि, सलमान ने अपने इस संदेश का कोई स्पष्ट संदर्भ नहीं दिया, जिससे इसे लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं।

 

सलमान खान हाल ही में जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के समर्थन में दिए गए बयान को लेकर भी चर्चा में रहे हैं। उन्होंने छात्रों के शांतिपूर्ण प्रदर्शन की सराहना करते हुए पेपर लीक को गंभीर मुद्दा बताया था और हिंसा पर दुख जताया था। अपने संदेश में उन्होंने कहा था कि यह छात्रों और शिक्षा व्यवस्था से जुड़ा विषय है, इसे राजनीतिक रंग नहीं दिया जाना चाहिए। साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई थी कि सरकार छात्रों की मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेकर शिक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाएगी।

Priyanshi Chaturvedi 25 July 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.