Patrakar Priyanshi Chaturvedi
बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के नाम से सोशल मीडिया पर एक स्क्रीनशॉट तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया गया कि उन्होंने CJP (छात्र आंदोलन) के समर्थन में अपनी प्रतिक्रिया दी है। वायरल पोस्ट में लिखा गया था कि युवा देश का भविष्य हैं और उन्हें पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था तथा अपने अधिकारों के लिए शांतिपूर्ण तरीके से आवाज उठाने का हक है। कई बॉलीवुड सितारों द्वारा इस मुद्दे पर बयान देने के बाद फैंस ने इसे सच मान लिया और यह स्क्रीनशॉट इंटरनेट पर तेजी से शेयर होने लगा।
हालांकि, जब इस दावे की पड़ताल की गई तो यह पूरी तरह फर्जी और एडिटेड निकला। शाहरुख खान के आधिकारिक एक्स (ट्विटर) या इंस्टाग्राम अकाउंट पर ऐसा कोई पोस्ट मौजूद नहीं है और उन्होंने इस आंदोलन पर कोई सार्वजनिक बयान नहीं दिया है। फैंस ने भी फर्जी खबरें न फैलाने की अपील की है। कार्यक्षेत्र की बात करें तो शाहरुख खान फिलहाल अपनी आगामी फिल्म 'किंग' की शूटिंग में व्यस्त हैं, जो 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए निर्धारित है।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |