'शादी की उम्र हो गई है': शिवांगी जोशी संग नाम जोड़े जाने पर शिल्पा शिंदे पर भड़के हर्षद चोपड़ा, 'Lock Upp 2' में हंगामा
married

रियलिटी शो 'लॉक अप 2' (Lock Upp 2) में रिश्तों पर की गई एक टिप्पणी ने माहौल गरमा दिया है। शो के एक प्रोमो में एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे ने हर्षद चोपड़ा और शिवांगी जोशी को 'लवबर्ड्स' कहकर संबोधित किया, जिसके बाद दोनों कलाकारों का गुस्सा फूट पड़ा। जिम मैट को लेकर शुरू हुई मामूली बहस उस वक्त तीखी नोकझोंक में बदल गई जब शिल्पा ने दोनों पर यह टिप्पणी की।

शिवांगी और हर्षद दोनों ने शिल्पा की बात का कड़ा विरोध करते हुए साफ किया कि वे सिर्फ अच्छे दोस्त हैं और उनकी दोस्ती को गलत नाम न दिया जाए। अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए हर्षद चोपड़ा ने कहा कि उनकी शादी की उम्र हो चुकी है और इस तरह की बेवजह की अफवाहें उड़ानों से उनकी छवि पर गलत असर पड़ता है। वहीं, इस पूरे ड्रामे के बीच शो में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट अपूर्वा मखीजा की भी एंट्री हो गई है, जिससे शो का माहौल और रोमांचक होने की उम्मीद है।

Priyanshi Chaturvedi 22 July 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.