'रामायण: प्रथम संकल्प' का ट्रेलर लॉन्च, रणबीर ने छुए सनी देओल और बाबा रामदेव के पैर
Trailer , Ramayana, Pratham Sankalp, launched, Ranbir ,Sunny Deol ,Baba Ramdev

फिल्म 'रामायण: प्रथम संकल्प' का ट्रेलर लॉन्च शनिवार को नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित भव्य कार्यक्रम में किया गया। इस मौके पर निर्देशक नितेश तिवारी, निर्माता नमित मल्होत्रा और फिल्म की स्टारकास्ट मौजूद रही। मेकर्स ने घोषणा की कि फिल्म का ट्रेलर 24 जुलाई को दुनियाभर में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगा। कार्यक्रम में रणबीर कपूर, साई पल्लवी, यश, सनी देओल, रवि दुबे और विवेक ओबेरॉय सहित कई कलाकार शामिल हुए। इस दौरान रणबीर कपूर ने सनी देओल और बाबा रामदेव के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया। वहीं, यश ने हिंदी में संबोधन के दौरान गलती से 'अवसर' की जगह 'अवकाश' शब्द बोल दिया, जिससे माहौल हल्का-फुल्का हो गया।

करीब चार मिनट के ट्रेलर में फिल्म के भव्य विजुअल्स और प्रमुख किरदारों की पहली विस्तृत झलक दिखाई गई। कार्यक्रम में बाबा रामदेव ने मंच पर योग का प्रदर्शन भी किया और फिल्म के 4000 करोड़ रुपये के बजट पर मजाकिया अंदाज में टिप्पणी की। इस पर कवि कुमार विश्वास ने भी चुटकी लेते हुए माहौल खुशनुमा बना दिया। वहीं, रणबीर कपूर ने काला चश्मा पहनने की वजह बताते हुए कहा कि उनकी आंखों में संक्रमण है, इसलिए उन्होंने दर्शकों से क्षमा मांगी और कहा कि आज उनके दिल में सिर्फ "अफेक्शन" यानी प्यार है।

 
 
Priyanshi Chaturvedi 19 July 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.