Patrakar Priyanshi Chaturvedi
सोनम वांगचुक के आमरण अनशन पर अभिनेता आमिर खान ने पहली बार प्रतिक्रिया देते हुए उनकी सेहत को लेकर चिंता जताई है। लंदन इंडियन फिल्म फेस्टिवल में 'लगान' की स्क्रीनिंग के दौरान आमिर ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि वांगचुक जल्द अपना अनशन समाप्त करेंगे और अपनी सेहत का ध्यान रखेंगे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि फिल्म '3 इडियट्स' का मुख्य किरदार सोनम वांगचुक पर आधारित नहीं था। आमिर के अनुसार, फिल्म के निर्माण के समय न तो वह, न निर्देशक राजकुमार हिरानी और न ही लेखक सोनम वांगचुक को व्यक्तिगत रूप से जानते थे।
आमिर ने कहा कि सोनम वांगचुक समाज के लिए महत्वपूर्ण काम कर रहे हैं और उनके प्रयासों का सम्मान किया जाना चाहिए। वहीं, इससे पहले आमिर की पूर्व पत्नी किरण राव भी वांगचुक के समर्थन में सामने आई थीं। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर छात्रों के अधिकारों के लिए चल रहे आंदोलन और भूख हड़ताल का समर्थन करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास समाज को जागरूक करने और हर आवाज की अहमियत याद दिलाने का काम करते हैं।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |