Patrakar Priyanshi Chaturvedi
सिंगर जसलीन रॉयल की बर्थडे पार्टी के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कंटेंट क्रिएटर और एक्ट्रेस कुशा कपिला तथा कॉमेडियन समय रैना को लेकर पैचअप की अटकलें तेज हो गईं। कुछ सोशल मीडिया पोस्ट में यह दावा भी किया गया कि कुशा, समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ का हिस्सा बनने वाली हैं। हालांकि, कुशा कपिला ने इन सभी दावों को खारिज करते हुए कहा कि वायरल हो रही कई तस्वीरें और दावे भ्रामक हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ तस्वीरों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से छेड़छाड़ की गई है और लोगों से अफवाहों पर भरोसा न करने की अपील की।
यह विवाद दिसंबर 2024 में शुरू हुआ था, जब कॉमेडियन आशीष सोलंकी के शो ‘प्रिटी गुड रोस्ट’ में कुशा कपिला रोस्ट का हिस्सा बनी थीं। शो में समय रैना समेत कई कॉमेडियन मौजूद थे। कुशा का कहना है कि कार्यक्रम से पहले उन्हें न तो स्क्रिप्ट दिखाई गई, न जोक्स साझा किए गए और न ही कोई औपचारिक अनुबंध कराया गया। उन्होंने भरोसे के आधार पर शो में हिस्सा लिया था, लेकिन बाद में इसे लेकर विवाद खड़ा हो गया। अब जसलीन रॉयल की पार्टी के बाद दोनों को लेकर फिर से चर्चाएं तेज हैं, हालांकि कुशा ने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया पर चल रही कई बातें तथ्यात्मक रूप से सही नहीं हैं।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |