अंशुला कपूर के रिसेप्शन में रणवीर-अर्जुन का धमाकेदार रीयूनियन, 'तूने मारी एंट्रियां' पर जमकर थिरके
Ranveer , Arjun

अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर और स्क्रीनराइटर रोहन ठक्कर के वेडिंग रिसेप्शन में बॉलीवुड सितारों का जमावड़ा देखने को मिला। समारोह की सबसे खास झलक रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर की रही, जिन्होंने अपनी फिल्म गुंडे के लोकप्रिय गाने 'तूने मारी एंट्रियां' पर स्टेज पर साथ डांस कर महफिल लूट ली। दोनों की परफॉर्मेंस ने फिल्म में निभाए गए उनके किरदारों की यादें भी ताजा कर दीं। इसके अलावा दोनों हालिया फिल्म धुरंधर के गाने पर भी जमकर झूमते नजर आए।

 

रिसेप्शन में सिंगर हिमेश रेशमिया ने लाइव परफॉर्मेंस दी, जिसमें रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर भी स्टेज पर उनके साथ शामिल हुए। दोनों ने 'मुझको याद सताए तेरी' समेत कई हिट गानों पर गाते और डांस करते हुए मेहमानों का मनोरंजन किया। समारोह में बोनी कपूर, जाह्नवी कपूर, शनाया कपूर, रेखा, बॉबी देओल, चंकी पांडे और रितेश देशमुख सहित फिल्म इंडस्ट्री की कई प्रमुख हस्तियां मौजूद रहीं।

Priyanshi Chaturvedi 9 July 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.