Patrakar Priyanshi Chaturvedi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए भारत-इंडोनेशिया के रिश्तों को समझाने के लिए शाहरुख खान की फिल्म 'कुछ कुछ होता है' का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इंडोनेशिया में यह गाना और फिल्म काफी लोकप्रिय हैं, लेकिन जब भारत और इंडोनेशिया साथ मिलकर आगे बढ़ते हैं तो "कुछ कुछ" नहीं, बल्कि "बहुत कुछ" होता है। पीएम के इस बयान का वहां मौजूद लोगों ने तालियों से स्वागत किया।
प्रधानमंत्री के इस संदर्भ पर फिल्म के निर्देशक करण जौहर ने सोशल मीडिया के जरिए खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि उनकी फिल्म का नाम भारत और इंडोनेशिया के मजबूत संबंधों को दर्शाने के लिए इस्तेमाल किया जाना उनके लिए गर्व और सम्मान की बात है। पीएम मोदी का यह बयान दोनों देशों के सांस्कृतिक और रणनीतिक संबंधों को नई मजबूती देने के संदेश के रूप में देखा जा रहा है।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |