Patrakar Priyanshi Chaturvedi
शाहरुख खान की आगामी फिल्म 'किंग' को लेकर हाल ही में दावा किया गया कि इसका प्रोडक्शन बजट करीब 450 करोड़ रुपये है, जिससे यह अभिनेता के करियर की सबसे महंगी फिल्म बन सकती है। रिपोर्ट्स में कहा गया कि इस बजट में प्रिंट, पब्लिसिटी और शाहरुख की फीस शामिल नहीं है। साथ ही दावा किया गया कि फिल्म का स्केल 'पठान' और 'जवान' से भी बड़ा रखा गया है।
हालांकि, इन दावों के बीच फिल्म के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने सोशल मीडिया पर सिर्फ "गलत" लिखकर बजट से जुड़ी खबरों पर सवाल खड़े कर दिए। उनके इस संक्षिप्त रिएक्शन के बाद फिल्म के बजट को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लग गया। फिलहाल, निर्माताओं की ओर से फिल्म के वास्तविक बजट को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |