Latest News
बाल यौन शोषण विज्ञापनों पर सरकार सख्त, इंस्टाग्राम की पैरेंट कंपनी Meta को 7 दिन का नोटिस.   यूपी चुनाव में उतरेगी चिराग पासवान की पार्टी, सीट बंटवारे पर राज्य इकाई की राय होगी अहम.   खामेनेई के अंतिम संस्कार में ट्रंप के खिलाफ भड़काऊ नारे, हत्या की अपील से बढ़ा विवाद.   ओंकारेश्वर में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने किए ममलेश्वर महादेव के दर्शन, देश के लोकतंत्र की समृद्धि की कामना.   आमिर खान ने गौरी स्प्रैट से की तीसरी शादी, परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में हुई रजिस्टर्ड मैरिज.   दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा की दिल्ली यात्रा से बढ़ीं अटकलें, बीजेपी प्रत्याशी पर जल्द हो सकता है फैसला.  
शादी से पहले लड़कियों की ओर आकर्षित थीं आकांक्षा चमोला, बायसेक्सुअल होने का किया खुलासा
Akanksha Chamola, , attracted,  girls , marriage,

टीवी अभिनेत्री आकांक्षा चमोला ने रियलिटी शो लॉक अप सीजन 2 में अपनी निजी जिंदगी को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि गौरव खन्ना से शादी से पहले वह खुद को बायसेक्सुअल मानती थीं और कुछ लड़कियों के साथ रिलेशनशिप में भी रही हैं। आकांक्षा ने कहा कि वह महिलाओं की ओर आकर्षित होती थीं, उन्हें पसंद करती थीं और उनके साथ खुद को सुरक्षित महसूस करती थीं। हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उनके रिश्ते बहुत ज्यादा इंटिमेट नहीं थे।

आकांक्षा के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। कुछ लोगों ने उनकी ईमानदारी की सराहना की, जबकि कई यूजर्स ने इसे शो की लोकप्रियता बढ़ाने के लिए किया गया बयान बताया। कुछ ने इसे रियलिटी शो का "स्क्रिप्टेड ड्रामा" और "पब्लिसिटी स्टंट" करार दिया।

हाल ही में आकांक्षा ने इसी शो में पति गौरव खन्ना से अलग होने की बात भी कही थी। उन्होंने बताया कि वह मां नहीं बनना चाहतीं, जबकि समय के साथ गौरव की इच्छा बच्चों की हो गई। इसी मतभेद के कारण दोनों पिछले एक साल से अलग रह रहे हैं। हालांकि गौरव खन्ना ने बाद में कहा कि उनके मन में आकांक्षा के लिए आज भी उतना ही प्यार और सम्मान है तथा वह हर परिस्थिति में उनका समर्थन करते रहेंगे।

 
Priyanshi Chaturvedi 5 July 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.