Latest News
बाल यौन शोषण विज्ञापनों पर सरकार सख्त, इंस्टाग्राम की पैरेंट कंपनी Meta को 7 दिन का नोटिस.   यूपी चुनाव में उतरेगी चिराग पासवान की पार्टी, सीट बंटवारे पर राज्य इकाई की राय होगी अहम.   खामेनेई के अंतिम संस्कार में ट्रंप के खिलाफ भड़काऊ नारे, हत्या की अपील से बढ़ा विवाद.   ओंकारेश्वर में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने किए ममलेश्वर महादेव के दर्शन, देश के लोकतंत्र की समृद्धि की कामना.   आमिर खान ने गौरी स्प्रैट से की तीसरी शादी, परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में हुई रजिस्टर्ड मैरिज.   दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा की दिल्ली यात्रा से बढ़ीं अटकलें, बीजेपी प्रत्याशी पर जल्द हो सकता है फैसला.  
'नमो नारायण' कहकर अली गोनी ने ट्रोलर्स को दिया जवाब, बोले- "मेरे लिए सब बराबर हैं"
Ali Goni responds ,Namo Narayan

टीवी अभिनेता Ali Goni ने सोशल मीडिया पर उन ट्रोलर्स को जवाब दिया है, जिन्होंने Elvish Yadav के घी ब्रांड का नाम न लेने पर उन्हें निशाना बनाया था। हाल ही में एक वीडियो में अली ने घी की तारीफ की थी, लेकिन ब्रांड का नाम नहीं लिया। इसके बाद कुछ यूजर्स ने इस मुद्दे को धर्म से जोड़ते हुए उनकी आलोचना शुरू कर दी।

इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा किए गए वीडियो में अली गोनी ने एल्विश यादव के ब्रांड का नाम लेते हुए कहा कि उन्हें अंदाजा भी नहीं था कि केवल नाम न लेने पर इतना विवाद खड़ा हो जाएगा। उन्होंने कहा, "नमो नारायण... आप लोगों को कुछ नया नहीं मिला बात बनाने का। मैं तो सिर्फ घी की तारीफ कर रहा था। मुझे कोई भी नाम लेने से कोई दिक्कत नहीं है। मेरे लिए सब बराबर हैं। कुछ नया ढूंढो भाई।" अली ने पूरे विवाद को "बहुत फनी" बताते हुए कहा कि वह ऐसी बातों पर ज्यादा ध्यान नहीं देते।

 

यह पहली बार नहीं है जब अली गोनी विवादों में आए हों। इससे पहले गर्लफ्रेंड Jasmin Bhasin के साथ गणपति उत्सव में शामिल होने के दौरान भी उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया था। बाद में उन्होंने स्पष्ट किया था कि वह सभी धर्मों का सम्मान करते हैं, हालांकि अपने धार्मिक विश्वासों के अनुसार पूजा-पद्धति अलग है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा था कि वायरल वीडियो को गलत संदर्भ में पेश किया गया, जबकि वास्तविक बातचीत का अर्थ कुछ और था।

Priyanshi Chaturvedi 5 July 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.