Patrakar Priyanshi Chaturvedi
अनमोल बिश्नोई ने अभिनेता सलमान खान के मुंबई स्थित घर के बाहर हुई फायरिंग मामले में विशेष अदालत में सरेंडर की अर्जी दाखिल की है। अर्जी में उसने कहा है कि वह निष्पक्ष सुनवाई और कानूनी प्रक्रिया में शामिल होने के लिए स्वेच्छा से सरेंडर करना चाहता है। फिलहाल वह एक अन्य मामले में दिल्ली की तिहाड़ जेल में न्यायिक हिरासत में बंद है।
अनमोल ने अदालत से प्रोडक्शन वारंट जारी करने की मांग की है, ताकि उसे तिहाड़ जेल से मुंबई की अदालत में पेश किया जा सके। उसका कहना है कि बिना अदालत के आदेश के वह इस मामले में पेश नहीं हो सकता। उसने यह भी कहा कि उसके अदालत में पेश होने से मुकदमे की प्रक्रिया तेज होगी और कानूनी प्रक्रिया का दुरुपयोग नहीं होगा। अर्जी के अनुसार, इस मामले में सुनवाई शुरू हो चुकी है और उसकी अनुपस्थिति में तीन गवाहों के बयान भी दर्ज किए जा चुके हैं।
दरअसल, अनमोल बिश्नोई इस समय राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) के एक अलग मामले में जेल में है, जबकि सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग का मामला मुंबई पुलिस की जांच के तहत एक अलग केस है। ऐसे में इस मामले में उसकी औपचारिक गिरफ्तारी और आगे की कानूनी प्रक्रिया तभी पूरी हो सकेगी, जब अदालत के आदेश पर उसे संबंधित कोर्ट में पेश किया जाएगा।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |