ऐश्वर्या राय के समर्थन में उतरीं कंगना रनोट, ट्रोलर्स को लगाई फटकार
Kangana Ranaut , support , Aishwarya Rai, reprimanded the trolls

कंगना रनोट ने ऐश्वर्या राय बच्चन को ट्रोल करने वालों पर नाराजगी जताई है। कांस फिल्म फेस्टिवल 2026 में ऐश्वर्या के लुक्स को लेकर सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आई थीं। जहां कई लोगों ने उनके ग्लोबल स्टारडम और स्टाइल की तारीफ की, वहीं कुछ यूजर्स ने उनके लुक्स को लेकर ट्रोलिंग भी की। अब कंगना ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि किसी भी महिला को किसी को खुश करने या खुद को साबित करने की जरूरत नहीं है।

कंगना ने लिखा कि फैशन और स्टाइल किसी इंसान की व्यक्तिगत अभिव्यक्ति होती है और हर व्यक्ति अपने तरीके से खुद को प्रस्तुत करता है। उन्होंने कहा कि ऐश्वर्या बेहद खूबसूरत लग रही हैं और अगर किसी को रेड कार्पेट पर उम्रदराज महिलाओं को देखने की आदत नहीं है, तो अब इसकी आदत डाल लेनी चाहिए। कंगना के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर उनकी प्रतिक्रिया चर्चा में आ गई है, क्योंकि इससे पहले वह कई बार जया बच्चन पर तीखे बयान दे चुकी हैं।

 

गौरतलब है कि कांस फिल्म फेस्टिवल 2026 में ऐश्वर्या राय ने एक बार फिर अपने ग्लैमरस अंदाज से सबका ध्यान खींचा। उन्होंने डिजाइनर अमित अग्रवाल की खास गाउन पहनकर रेड कार्पेट पर वॉक किया। इस दौरान उनकी बेटी आराध्या बच्चन भी उनके साथ नजर आईं। इस साल कांस में आलिया भट्ट की मौजूदगी के बाद ऐसी चर्चाएं थीं कि ऐश्वर्या को रिप्लेस किया गया है, लेकिन क्लोजिंग सेरेमनी से पहले पहुंचकर ऐश्वर्या ने इन सभी अटकलों पर विराम लगा दिया।

Priyanshi Chaturvedi 25 May 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.