Patrakar Priyanshi Chaturvedi
फिल्म डॉन 3 से अलग होने की खबरों के बाद रणवीर सिंह विवादों में घिर गए हैं। फिल्म के निर्माता-निर्देशक फरहान अख्तर की शिकायत के बाद अब FWICE (फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एंप्लॉईज) अभिनेता के खिलाफ सख्त कदम उठा सकती है। फेडरेशन के चीफ एडवाइजर अशोक पंडित ने कहा कि शूटिंग शुरू होने से महज कुछ दिन पहले किसी फिल्म को छोड़ना इंडस्ट्री के लिए गलत संदेश है और इससे फिल्म इंडस्ट्री को नुकसान पहुंच सकता है।
अशोक पंडित ने कहा कि पहले इस मामले में अंदरूनी बैठक की जाएगी, जिसके बाद उचित फैसला लिया जाएगा। उन्होंने साफ कहा कि “हम इंडस्ट्री को इस तरह बर्बाद नहीं होने देंगे। अगर यह ट्रेंड शुरू हो गया तो भविष्य में कोई भी कलाकार शूटिंग से ठीक पहले प्रोजेक्ट छोड़ सकता है।” FWICE ने इस मामले को गंभीर बताते हुए आज मुंबई में शाम 4:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाने का ऐलान किया है, जिसमें संगठन अपना आधिकारिक रुख और संभावित कार्रवाई की जानकारी देगा।
गौरतलब है कि डॉन 3 की घोषणा साल 2023 में रणवीर सिंह के साथ की गई थी। यह मशहूर डॉन फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है, जिसकी शुरुआत अमिताभ बच्चन की फिल्म डॉन से हुई थी और बाद में शाहरुख खान ने इसका नया संस्करण किया। फिल्म में पहले कियारा आडवाणी को कास्ट किया गया था, लेकिन उन्होंने प्रेग्नेंसी के चलते फिल्म छोड़ दी। इसके बाद कृति सेनन के शामिल होने की चर्चाएं सामने आई थीं।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |