कांस 2026 में ऐश्वर्या राय का जलवा, सफायर ब्लू गाउन में बिखेरा ग्लैमर
 Aishwarya Rai dazzles ,t Cannes 2026, oozing glamour, sapphire blue gown

Cannes Film Festival 2026 में Aishwarya Rai Bachchan एक बार फिर अपने स्टाइलिश अंदाज को लेकर सुर्खियों में हैं। ऐश्वर्या रेड कार्पेट पर डिजाइनर अमित अग्रवाल के डिजाइन किए गए शानदार सफायर ब्लू गाउन में नजर आईं। उनका यह ग्लैमरस लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस खास मौके पर उनकी बेटी Aaradhya Bachchan भी उनके साथ दिखाई दीं, जिन्होंने लाल गाउन में मां का हाथ थामकर कैमरों के सामने पोज दिए। इसे आराध्या का अनऑफिशियल कांस डेब्यू माना जा रहा है।

ऐश्वर्या राय साल 2002 से लगातार कांस फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा रही हैं और हर बार अपने फैशन स्टेटमेंट से चर्चा बटोरती हैं। पिछले साल उन्होंने डिजाइनर Manish Malhotra की डिजाइन की हुई सफेद और गोल्डन साड़ी पहनकर ट्रेडिशनल लुक में सबका ध्यान खींचा था। रेड डायमंड जूलरी और सिंदूर के साथ उनका अंदाज काफी पसंद किया गया था।

 

वहीं कांस के दूसरे लुक में ऐश्वर्या ने डिजाइनर Gaurav Gupta के कलेक्शन की ब्लैक सीक्विन गाउन के साथ लंबी ट्रेल कैरी की थी। खुले बाल और मिनिमल जूलरी में उनका ग्लैमरस अवतार फैशन प्रेमियों के बीच चर्चा का विषय बना रहा। इस बार भी ऐश्वर्या और आराध्या की जोड़ी ने रेड कार्पेट पर खूब लाइमलाइट बटोरी है।

Priyanshi Chaturvedi 23 May 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.