Samay Raina के शो में दिखीं Alia Bhatt? फोटो वायरल होने पर मचा बवाल
 Alia Bhatt , Samay Raina

 

कॉमेडियनSamay Raina का चर्चित शोIndia’s Got Latent एक बार फिर सुर्खियों में है। शो के दूसरे सीजन को लेकर सोशल मीडिया पर एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमेंAlia Bhatt औरSharvari Wagh नजर आ रही हैं। दावा किया जा रहा है कि दोनों एक्ट्रेसेस शो की पहली गेस्ट बन सकती हैं, हालांकि तस्वीर असली है या AI से बनाई गई है, इसे लेकर अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

वायरल फोटो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स के अलग-अलग रिएक्शन देखने को मिले। कुछ लोगों ने कहा किIndia’s Got Latent अब फिल्मों के प्रमोशन का प्लेटफॉर्म बनता जा रहा है, जबकि कई यूजर्स ने आलिया की हर जगह मौजूदगी पर तंज कसा। वहीं कुछ लोगों का मानना है कि तस्वीर AI जनरेटेड नहीं लगती, क्योंकि उसमें कई वास्तविक डिटेल्स दिखाई दे रही हैं।

 

गौरतलब है कि शो का पहला सीजन भी विवादों में रहा था।Ranveer Allahbadia उर्फ BeerBiceps के एक विवादित सवाल के बाद शो को भारी आलोचना झेलनी पड़ी थी और एपिसोड्स हटाने पड़े थे। इसी बीचYash Raj Films ने आलिया भट्ट और शरवरी स्टारर फिल्मAlpha की रिलीज डेट 10 जुलाई 2026 घोषित कर दी है। फिल्म मेंAnil Kapoor औरBobby Deol भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

Priyanshi Chaturvedi 19 May 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.