Govinda के बाउंसर पर पैपराजी से धक्का-मुक्की का आरोप
Govinda

बॉलीवुड अभिनेताGovinda हाल ही में एक इवेंट में पहुंचे, जहां भारी भीड़ के बीच उनके बाउंसर और एक पैपराजी के बीच बहस हो गई। बाउंसर पर कथित तौर पर धक्का देने और दुर्व्यवहार करने का आरोप लगा। मामला बढ़ता देख गोविंदा ने खुद बीच में आकर स्थिति को शांत कराया।

दरअसल, इवेंट खत्म होने के बाद गोविंदा बाहर निकल रहे थे, तभी बड़ी संख्या में फैंस ने उन्हें घेर लिया। भीड़ को नियंत्रित करने के दौरान बाउंसर एक्टर के लिए रास्ता बनाने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान कुछ लोगों को धक्का लग गया, जिसमें पैपराजी भी शामिल थे। इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने विरोध जताया और बहस शुरू हो गई।

 

वर्क फ्रंट की बात करें तो गोविंदा जल्द कुकिंग रियलिटी शोमां है नामें नजर आएंगे, जिसेShilpa Shetty होस्ट कर रही हैं। शो में वह अपनी बेटीTina Ahuja को सपोर्ट करते दिखाई देंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Sunita Ahuja की गैरमौजूदगी के चलते गोविंदा ने शो में शामिल होने के लिए हामी भरी है।

Priyanshi Chaturvedi 19 May 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.