Salman Khan के गैलेक्सी अपार्टमेंट में मिला 5 फुट लंबा सांप
5-foot-long snake , Salman Khan

मुंबई स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट में सोमवार को करीब 5 फुट लंबा सांप मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही स्नेक रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और सांप को सुरक्षित तरीके से पकड़ा गया। बताया जा रहा है कि सांप अपार्टमेंट के नीचे दिखाई दिया था, जिसके बाद तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।

रिपोर्ट्स के मुताबिक रेस्क्यूअर ने बिना किसी सुरक्षा उपकरण के हाथों से सांप को काबू में किया। वीडियो में वह पहले सांप का पीछा करता नजर आया, फिर उसकी पूंछ पकड़कर उसे नियंत्रित किया और बैग में डाल दिया। अधिकारियों ने भी मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू टीम की मदद की। जानकारी के अनुसार सांप जहरीला नहीं था, इसलिए उसे सुरक्षित तरीके से पकड़ लिया गया।

 

गौरतलब है कि गैलेक्सी अपार्टमेंट इससे पहले 2024 में हुई फायरिंग की घटना के बाद भी चर्चा में रहा था। वहीं वर्क फ्रंट पर सलमान खान जल्द फिल्ममातृभूमिमें नजर आएंगे। इसके अलावा उन्होंने एक्ट्रेसNayanthara के साथ अपनी नई फिल्मSVC63 की शूटिंग भी शुरू कर दी है, जिसका निर्देशनVamshi Paidipally कर रहे हैं।

Priyanshi Chaturvedi 19 May 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.