Patrakar Priyanshi Chaturvedi
बॉलीवुड अभिनेत्री नोरा फतेही फीफा वर्ल्ड कप 2026 की ओपनिंग सेरेमनी में परफॉर्म करने वाली पहली बॉलीवुड स्टार बनेंगी। यह समारोह 12 जून को कनाडा के टोरंटो स्थित BMO Field में आयोजित होगा। इससे पहले नोरा फीफा वर्ल्ड कप 2022 की क्लोजिंग सेरेमनी और ICC मेंस टी20 वर्ल्ड कप की ओपनिंग सेरेमनी में भी प्रस्तुति दे चुकी हैं।
फीफा वर्ल्ड कप 2026 इस बार अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको में आयोजित हो रहा है। इसी वजह से तीनों देशों में अलग-अलग ओपनिंग सेरेमनी आयोजित की जाएंगी। कनाडा में होने वाले कार्यक्रम में अमेरिकी डीजे DJ संजोय के साथ माइकल बुब्ले, एलानिस मोरिसेट, एलेसिया कारा और जेसी रेयेज जैसे अंतरराष्ट्रीय कलाकार भी प्रस्तुति देंगे। वहीं अमेरिका में होने वाली ओपनिंग सेरेमनी मेंकात्य पैरी कैटी पेरी समेत कई बड़े कलाकार हिस्सा लेंगे।
इसी बीच फीफा वर्ल्ड कप 2026 के लिए शकीरा ने भी अपने नए गाने ‘दाई दाई’ का ऐलान किया है। दूसरी ओर नोरा फतेही हाल ही में फिल्मकेडी द डेविल के गाने ‘सरके चुनर’ को लेकर राष्ट्रीय महिला आयोग के सामने पेश हुईं। उन्होंने लिखित माफीनामा देते हुए कहा कि उनका उद्देश्य किसी की भावनाओं को आहत करना नहीं था और भविष्य में ऐसे गानों को लेकर अधिक सावधानी बरतेंगी।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |