Patrakar Priyanshi Chaturvedi
अमिताभ बच्चन ने एक बार अपने शो कौन बनेगा करोड़पति में एक बेहद दिलचस्प किस्सा साझा किया था, जिसमें उन्होंने बताया कि न्यूयॉर्क के एक होटल में ठहरने के दौरान उनके कमरे का दरवाजा अचानक खटखटाया गया। दरवाजा खोलते ही सामने खड़े थे दुनिया के मशहूर पॉप स्टार माइकल जैक्सन, जिन्हें देखकर वे कुछ क्षणों के लिए स्तब्ध रह गए।
अमिताभ बच्चन ने बताया कि उस पल उन्हें यकीन ही नहीं हुआ कि वे सच में को अपने सामने देख रहे हैं। इस अप्रत्याशित मुलाकात से वे इतने हैरान हो गए कि कुछ देर के लिए खुद को संभालना मुश्किल हो गया। बाद में उन्होंने शालीनता से उनका अभिवादन किया।
दरअसल, यह पूरी घटना एक गलती की वजह से हुई थी। माइकल जैक्सन अपना कमरा ढूंढ रहे थे और गलती से अमिताभ बच्चन के कमरे का दरवाजा खटखटा दिया। जब उन्हें अपनी गलती का एहसास हुआ, तो उन्होंने तुरंत माफी मांगी और वहां से चले गए।लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं हुई। कुछ ही देर बाद उनके स्टाफ मेंबर ने अमिताभ बच्चन से संपर्क कर बताया कि माइकल जैक्सन उनसे मिलना चाहते हैं। इसके बाद दोनों दिग्गजों के बीच एक यादगार मुलाकात हुई, जिसे अमिताभ ने अपनी जिंदगी के सबसे खास पलों में से एक बताया।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |