Patrakar Priyanshi Chaturvedi
फिल्ममेकर Rajiv Rai ने ‘धुरंधर 2’ के मेकर्स पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उनकी फिल्म ‘त्रिदेव’ के लोकप्रिय गाने ‘ओए ओए’ और ‘तिरछी टोपीवाले’ को बिना अनुमति रीक्रिएट कर इस्तेमाल किया गया है। उनका दावा है कि यह पूरी तरह से क्रिएटिव अधिकारों का उल्लंघन है और इसे बिना सही लाइसेंस के फिल्म में शामिल किया गया।
राजीव राय के अनुसार, डायरेक्टर Aditya Dhar और उनकी टीम ने पुराने गानों को रीमिक्स करके ‘धुरंधर 2’ में इस्तेमाल किया, जिससे मूल रचनाकारों के अधिकारों को नुकसान पहुंचा है। उन्होंने कहा कि रीमेक और रीक्रिएशन के नाम पर फिल्मों में मौलिकता को नजरअंदाज किया जा रहा है, जो इंडस्ट्री के लिए चिंताजनक है।
सूत्रों के मुताबिक, विवाद तब और बढ़ा जब सामने आया कि फिल्म का एक गाना ‘रंग दे लाल’ भी ‘त्रिदेव’ के ट्रैक का रीक्रिएटेड वर्जन है। इसके बाद ट्रिमूर्ति फिल्म्स ने कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और मामला अदालत तक पहुंच गया है। फिलहाल ‘धुरंधर 2’ की टीम की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है, हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है, लेकिन विवाद से इसकी छवि प्रभावित होती दिख रही है।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |