खान सर के बयान पर विवाद, शार्दुल ठाकुर ने किया तीखा पलटवार
 Mumbai, Controversy erupts, over, Khan Sir

सोशल मीडिया पर शिक्षक खान सर का एक पुराना वीडियो वायरल होने के बाद विवाद खड़ा हो गया है। इस वीडियो में वह महिलाओं और पश्चिमी संस्कृति को लेकर टिप्पणी करते नजर आ रहे हैं। वीडियो को साझा करते हुए अभिनेता शार्दुल ठाकुर ने उन पर महिलाओं के प्रति आपत्तिजनक बयान देने का आरोप लगाया और कहा कि ऐसे विचार समाज पर गलत प्रभाव डाल सकते हैं।

 

वायरल वीडियो में खान सर कहते दिखाई देते हैं कि भारतीय महिलाएं स्वाभाविक रूप से सुंदर होती हैं, इसलिए उन्हें अपने शरीर का प्रदर्शन करने की जरूरत नहीं पड़ती, जबकि पश्चिमी देशों में ऐसा इसलिए किया जाता है क्योंकि वहां की महिलाएं उतनी सुंदर नहीं होतीं। इसी के साथ उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय संस्कृति में महिलाओं को सम्मान की नजर से देखा जाता है, जबकि पश्चिमी समाज में उन्हें अलग नजरिये से देखा जाता है। उनके इस बयान को लेकर सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है।

 

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए शार्दुल ठाकुर ने कहा कि संस्कृति के नाम पर गलत संदेश देना उचित नहीं है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि माता सीता का अपहरण उनके कपड़ों की वजह से नहीं, बल्कि रावण की गलत सोच के कारण हुआ था। उन्होंने खान सर से अपील की कि एक शिक्षक होने के नाते वे युवाओं को सही और सकारात्मक शिक्षा दें, क्योंकि उनके विचारों का गहरा प्रभाव पड़ सकता है।

Priyanshi Chaturvedi 4 April 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.