Patrakar Priyanshi Chaturvedi
हनुमान जयंती के मौके पर मोस्ट अवेटेड फिल्म रामायणम् का पहला टीजर रिलीज कर दिया गया। इस टीजर में रणबीर कपूर भगवान राम के अवतार में नजर आए, जिनका लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी कर रहे हैं और प्रोडक्शन प्राइम फोकस स्टूडियोज के सहयोग से बनाया गया है। टीजर में रावण का बैक शॉट भी फैंस को बेहद पसंद आया और विजुअल्स की प्रशंसा हो रही है।
फिल्म की झलक देखने के बाद फैंस के रिएक्शन जबरदस्त रहे। एक यूजर ने लिखा, "यह है पीक सिनेमा। रणबीर कपूर, आई लव यू। जय श्रीराम।" वहीं कई लोग इसे आदिपुरुष के बाद की सबसे शानदार पौराणिक फिल्म बता रहे हैं। रणबीर के राम के अवतार और रावण के किरदार को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा जोरों पर है।
टीजर की लॉन्चिंग लॉस एंजेलिस में हुई थी और अब भारत में भी इसे फैंस के लिए पेश किया गया है। फिल्म दो भागों वाली सिनेमाई फ्रेंचाइजी है और इसके पहले भाग में रणबीर कपूर राम के रूप में दिखाई देंगे। मेकर्स का कहना है कि टीजर लोगों की उत्सुकता को बढ़ाने के साथ ही रामायण के पवित्र और धार्मिक ग्रंथ की गरिमा को भी दर्शाता है।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |