खेसारी लाल यादव के कार्यक्रम में बवाल, स्टेज पर जूते-चप्पल फेंके गए
Muzaffarpur,  Khesari Lal Yadav,  concert, shoes and slippers ,stage

 

बिहार के मुजफ्फरपुर में बुधवार को आयोजित पशु मेले में भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के कार्यक्रम के दौरान बड़ा हंगामा हुआ। जैसे ही खेसारी स्टेज पर गाने के लिए पहुंचे, दर्शकों के बीच से जूते-चप्पल फेंके जाने लगे और हूटिंग शुरू हो गई। देखते ही देखते माहौल बिगड़ गया, लात-घूसे और तोड़फोड़ हुई, जिसके बाद पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। इस दौरान तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए।

 

जानकारी के अनुसार, घटना उस समय हुई जब मेले में हजारों लोग मौजूद थे। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में भीड़ स्टेज की ओर जूते-चप्पल फेंकते और पुलिस लाठीचार्ज करती दिखाई दे रही है। आयोजकों ने भीड़ को काबू में करने के लिए कार्यक्रम बीच में ही रोक दिया। यह मेले में पहले भी तनावपूर्ण घटना हो चुकी थी; दो दिन पहले इसी स्टेज पर डांसरों के बीच मारपीट हुई थी।

 

मिले जानकारी के अनुसार, यह पशु मेला औराई विधानसभा क्षेत्र के पूर्व भाजपा विधायक रामसूरत राय द्वारा कई वर्षों से आयोजित किया जाता रहा है। खेसारी लाल यादव के कार्यक्रम के दौरान हुई इस अप्रिय घटना ने मेले के माहौल को तनावपूर्ण बना दिया और आयोजकों व पुलिस के लिए बड़ी चुनौती पेश की।

Priyanshi Chaturvedi 2 April 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.